दिसंबर की पहले सप्ताह में ही पारा 5.4 डिग्री पर पहुंचा

मुजफ्फरगर। जिले में शीतलहर और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। न्यूनतम तापमान यहां 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आम जन मानस ठंड से प्रभावित हो गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते जिले में लगातार शीतलहर चल रही है। सुबह-शाम और रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है। बुधवार को इस मौसम को अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान यहां 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह और शाम में सड़कों पर आवागमन भी कम हो गया है।